फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 93.33 लाख से 183 गरीब बेटियों के हाथ होंगे पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दिसंबर में गरीब और असहाय बेटियों के हाथ पीले करने से बचे माता-पिता की चिंता जल्द दूर होगी। वित्तीय वर्ष का दूसरा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आठ फरवरी को प्रस्तावित है। इसके लिए शासन ने करीब 93 लाख 33 हजार की धनराशि समाज कल्याण विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 के दूसरे चरण का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आठ फरवरी को होना प्रस्तावित है। इसके लिए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बीडीओ सहित नगर पालिका व पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा जोड़ों का पंजीयन कर गरीब कन्याओं को लाभ दिलाएं। समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह में जन प्रतिनिधियों व अफसरों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उधर, समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि सामूहिक विवाह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
पंजीयन पर जोर दिया जा रहा है। सामूहिक विवाह का लक्ष्य कम या ज्यादा हो सकता है। जिले में इस बार183 बेटियों का विवाह कराने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त भी अगर पंजीकरण होता है तो उन कन्याओं का पाणिग्रहण संस्कार उसी तिथि को संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही पंजीकरण ब्लॉक स्तर पर आरंभ किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन टाउन पॉलीटेक्निक के मैदान में या फिर परिखरा स्थित सब्जी मंडी में किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें