फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तेंदुआ को खोजेगी डब्लूडब्लूएफ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। वन विभाग की टीम मंगलवार को सराय भारती व भदपा गांव में तेंदुआ की खोज में परेशान रही। देर शाम तक पता नहीं चल सका। बुधवार को वन जीव निधि पीलीभीत की टीम भी पहुंचेगी। इनसे तेंदुए की खोज में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

छह दिन पूर्व दो लोगों को घायल करने वाले तेंदुए की खोज को लेकर वन विभाग की टीम परेशान है। रविवार को सराय भारती गांव के समीप तेंदुआ के पाव के निशान मिलने पर वन विभाग वहां खोजबीन में लग गई। अचानक सुबह फिर भदपा गांव के खेत में जंगली जानवर के पदचिह्न मिलने की खबर पर खलबली मच गई। ग्रामीणों ने उसे खुद जानवर को मारने का प्रयास किया, तब तक फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। वन विभाग ने क्षेत्रवासी को संयम बरतने की सलाह दी है। तेंदुआ के भय में खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। शाम होते ही सभी लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। वन अधिकारी विमल कुमार ने तेंदुआ के वायरल एक वीडियो की जांच को कहा। कहा वीडियो कहां का है यह जांच करने के बाद कुछ कहा जा सकता है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें