सुखपुरा। सुपर ट्वेंटी अकादमी महावीरगंज खरहाटार में सीबीएसई बोर्ड हाइस्कूल की परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक ने शनिवार को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अन्नू यादव, नेहा यादव, प्रज्ञा यादव, अनामिका चौधरी, ज्योति चौहान, अर्पित गुप्ता शामिल रहे। विद्यालय टापर में अन्नू यादव 96 प्रतिशत, दूसरे स्थान पर नेहा यादव 93 प्रतिशत व तीसरे स्थान पर प्रज्ञा द्विवेदी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम जनपद में रोशन किया है।
विद्यालय के प्रबंधक प्रभाकर पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के वावजूद अध्यापकों की कठिन मेहनत के बल पर छात्र अच्छे अंक प्राप्त कर अपने हुनर का लोहा मनवाने में कामयाब रहे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सविता पांडेय, प्रमोद दूबे, दिग्विजय , रामजी , ममता सिंह, शिलू सिंह, अन्नू दूबे, रंजू पान्डेय आदि लोग मौजूद रहे।