फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी बोल रहे हैं पाकिस्तान की भाषा : रामविलास

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि मुसलमान हमारे भाई हैं। हमारी लड़ाई सिर्फ आतंकियों से है जो हिंदू और मुसलमान दोनों को मार रहे हैं। ऐसे में जब हमारी सेना आतंकवादियों को मार गिराती है तो विपक्ष कहता है कि मुस्लिमों को मारा जा रहा है। वे नगर पंचायत स्थित बस स्टैंड के परिसर में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल पाकिस्तान के साथ उनके सुर में सुर मिला रहे हैं। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे लोग आज मोदी से थर-थर कांप रहे हैं। भ्रष्टाचारी सपा, बसपा व कांग्रेस के लोग जेल भी जा रहे हैं। उन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लग रहा है। कहा कि मायावती व प्रियंका गांधी दोनों मोदी को अति पिछड़ा कहकर गाली दे रही हैं लेकिन मां की पेट से कोई जाति नहीं बनती। जाति तो मां की पेट से बाहर आने के बाद बनाई जाती है। कहा कि आरक्षण कांग्रेस ने नहीं दिया बल्कि बाबा साहब आंबेडकर व महात्मा गांधी की राय से पैक्ट हुआ था। 1980 में पिछड़ी जाति आरक्षण की पत्रावली कांग्रेस ने रद्दी की टोकरी में फेंक दी थी। 1990 में वीपी सिंह की सरकार बनी तो हम लोगों ने 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। उसी तरह अब नरेंद्र मोदी ने ऊंची जाति के गरीब लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया तो विपक्षियों की पेट फूलने लगी है। कहा कि मायावती ने मुख्यमंत्री रहते खुद आदेश पारित किया था कि एससी-एसटी के मामले में पहले जांच हो फिर एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमेरिका, फ्रांस, इस्लामाबाद सभी देश आतंकवादी ताकतों से परेशान हैं। मुंबई हमले के समय कांग्रेस की सरकार चुप बैठ गई लेकिन जब पुलवामा में हमला हुआ तो हमारे देश से मांग होने लगी कि एक सैनिक के बदले चार आतंकी मारे जाने चाहिए। इसे हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 400 आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद विपक्षियों के पेट में दर्द होने लगा। कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी रही है जबकि मायावती भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुईं हैं। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विधायक सुरेंद्र सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, मंटन वर्मा, जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर दुबे, कर्नाटक के नेता मुरलीधरन, मनोज कुशवाहा, रमाकांत पाण्डेय, सुधांशु तिवारी, द्विग्विजय सिंह आदि रहे।
धूप में लोग डटे रहे : बैरिया। नगर पंचायत स्थित बस स्टैंड के पास भाजपा की जनसभा में इस चिलचिलाती गर्मी के बाद भी लोग 11 बजे से डटे रहे और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को सुनने के लिए इंतजार करते रहे। हालांकि पासवान के आने से पहले सभा स्थल खाली दिख रहा था। लोगों को यह लग रहा था कि जनसभा में खासी भीड़ नहीं होगी लेकिन जैसे ही केन्द्रीय मंत्री मंच पर पहुंचे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा सभा स्थल खचाखच भर गया।
मस्त ने की नुक्कड़ सभा : बैरिया। जमालपुर दुर्गामंदिर के प्रांगण में भाजपा के प्रत्याशी सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने नुक्कड़ सभा किया। इसके बाद वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर सिंह के दरवाजे पर कार्यकर्ताओं की भोज हुई। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह, अरुण सिंह, रामजी सिंह, लक्ष्मण सिंह, संतोष, रामजी वर्मा, शेखर सिंह, रमेश गुप्ता, एकराम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें