फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार रिहायशी झोपडि़या राख, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में शनिवार की सुबह झोपडि़यां में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझा पाते तब तक आग से घरेलू सामान जल गए। मिली जानकारी के अनुसार चेतन किशोर गांव निवासी बब्बन राय के परिवार की चार रिहायशी झोपडि़यां बनाकर रहते है। शनिवार की सुबह परिजन खेत में चले गए थे। इसी दौरान मडई में आग लग गई लोगों ने इसकी सूचना पीडि़त परिवार को भी दिया। लेकिन जब तक वह पहुंच पाते तब तक सभी झोपडि़यां वह उसमें रखा नगदी खाने पीने सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना ग्राम प्रधान बबलू राय द्वारा तहसील प्रशासन को भी दिया गया। मौके पर हल्का लेखपाल लक्ष्मीकांत यादव ने पहुंचकर जांच पड़ताल कर पीडि़त परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें