फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। तहसीलदार बंगला के सामने बालाजी यशोदा कुंवर अर्जुन विद्यापीठ का वार्षिकोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि एमडी आरएस केसरी, विशिष्ट अतिथि सीएमडी डॉ. राजकुमारी, प्रबंधक अर्जुन जी, अध्यक्षता कर रहे धर्मेंद्र कुमार उर्फ लाट सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र 100 मीटर दौड़ में अरिहंत सिंह, जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रिंस यादव, 100 मीटर मटका दौड़ में स्नेहा गुप्ता, 100 मीटर रस्सी दौड़ में रिया सिंह, संवेगात्मक खेल में रौनक गुप्ता ,संस्कृति खेल में ततहीर फातमा आदि को बतौर मुख्य अतिथि डॉ. आरएस केसरी ने सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस इनको तराशने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी गुप्ता, संजय जायसवाल, संदीप खरवार, गोपाल जी सोनी, मीना, मीनाक्षी, नाजिया, श्वेता आदि लोग उपस्थित रहे। प्रबंधक अर्जुन जायसवाल ने सब अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन हिना अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें