फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय बालिकाओं का हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इलाहाबाद में आयोजित 64वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में जिले की 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिका टीम ने अपना परचम लहराया है। खिलाड़ियों के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जनपद के खेल प्रेमियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेशीय विद्यालयी खेलों के इतिहास में पहली बार बेसिक शिक्षा परिषद की खो-खो टीम ने प्रतिभाग किया। इलाहाबाद में 13 से 16 अक्टूबर 2018 तक आयेजित इस प्रतियोगिता में पहली प्रतिभागिता में ही बेसिक शिक्षा परिषद की बालिकाओं ने इतिहास रचते हुए विजेता बनने के साथ ही तहसीली स्कूल बलिया की पूजा पाण्डेय ने सर्वश्रेष्ठ चेंजर तो अंजलि यादव ने सर्वश्रेष्ठ रनर का खिताब भी अपने नाम कर लिया। वहीं बालकों की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर पूरा किया। बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्स से लौटी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत बेसिक शिक्षा विभाग के अलावा शिक्षक संघ ने किया। इस मौके पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, चन्दन सिंह, टुनटुन पांडेय, अनिल पांडेय, जुबेर अहमद, जहीर आलम, मो वकील, राजेश सिंह, शम्भू प्रसाद जिला हाकी संघ के कोषाध्यक्ष अबू सईद , कोच मो. इरफान, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव नीरज राय, सनबीम स्कूल के खेल विभागाध्यक्ष पंकज सिंह, खो-खो संघ के संजय कुंवर, अनूप राय, राजेश मणि त्रिपाठी, राजेश दुबे, अनॎल कन्नौजिया, मो. वसीम, मो. तबरेज, हिमांशु राय, प्रशान्त राय, मो. आसिफ आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें