फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में अजीत, आयुष और नीतू अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (बलिया)। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को बीआरसी मुरली छपरा के प्रांगण में किया गया। प्राथमिक वर्ग के 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अजीत रजक प्रथम व रौशन कुमार द्वितीय रहे। बालिकाओं में नीतू वर्मा प्रथम व कुमारी नंदनी दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में बालकों में आयुष यादव प्रथम व चंदन यादव द्वितीय रहे। बालिकाओं में सपना ठाकुर पथम व जूली सोनी दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग 100 मीटर में अजीत साह प्रथम, दीपक प्रताप सिंह द्वितीय तथा बालिकाओं में कुमारी मुस्कान प्रथम व कुमारी निताली दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जला कर व हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर का दौड़ व कबड्डी सहित कई खेल हुए। खंड शिक्षा अधिकारी ने हेमंत मिश्रा ने कहा कि मानसिक विकास के लिए जीवन में खेल का महत्वपूर्ण योगदान है। जो बचपन से खेल पर ध्यान नहीं देते उन्हें बाद में व्यायाम की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए जरूरी है कि हम खेल को शुरू से ही अपने दिनचर्या में शामिल रखें। प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा के प्राथमिक व उच्चप्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया।इस मौके पर विनोद सिंह, नीतू सिंह, चंदन सिंह, शशिकांत, उपेंद्र सिंह, राजेश ओझा आदि रहे। संचालन राधेश्याम पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें