फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेश्वर का मोबाइल चकिया गांव से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। पुलिस ने हत मनेश्वर का मोबाइल चकिया गांव के पास से बरामद किया है। मोबाइल चकिया गांव में सड़क के किनारे कूड़े में फेंका गया था, हो एक परिवार के हाथ लग गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उधर, हत्या के पांच दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारोपियों का खुलासा नहीं हो सका है। मालूम हो कि बैरिया कस्बा के पश्चिम टोला निवासी मनेश्वर सिंह की हत्या 16 मई को बदमाशों ने गोली मार कर दिया था। जिसकी जानकारी परिजनों को देर रात हुई थी। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद पुलिस अब भी हवा में ही तीर मार पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधा रही है। सूत्रों की माने तो मनेश्वर का मोबाइल चकिया गांव के सड़क के किनारे स्थित कूड़ा पर एक व्यक्ति ने पाया था। जिसमें अपना सीम लगाकर वह बात कर रहा था। जिसे पुलिस ने सर्विलांस के जरिये मोबाइल तक पहुंच गई और मोबाइल को बरामद कर लिया। वहीं उक्त ब्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सूत्रों की माने तो मृतक का मोबाइल ऑटो रिकाडिंग वाला है, ऐसे में सागौन का पेड़ खरीदने के नाम पर बुलाने वाले व्यक्ति की आवाज जरूर रिकार्डिंग हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें