सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस की ज्यादती और धन उगाही को लेकर पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल प्रभारी जिलाधिकारी से मिला। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर के खिलाफ विभिन्न मामलों में अवैध वसूली तथा फरियादियों के उत्पीड़न की शिकायत की। सत्ता पक्ष के दबाव में समाजवादी पार्टी तथा विपक्ष के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के लखनापार गांव की जमीन पर उपर के अधिकारियों को धोखे में रखकर कब्जा कराया गया। न्यायालय में विचारधीन होने के बाद भी दो दिन तथा दो रात जनरेटर के उजाले में निर्माण कार्य कराकर कब्जा कराया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक सनातन पांडेय, डॉ. विश्राम यादव, राजमंगल यादव, यशपाल सिंह, संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, चंद्रशेखर सिंह, विजयशंकर सिंह, शिवजी त्यागी, राजेंद्र चौधरी, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।