फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम पहुंचे नौरंगा,

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उपमुख्यमंत्री डॉः दिनेश शर्मा के 18 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत मंगलवार को गंगा पार नौरंगा गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में जहां भी संभावना दिखी, कार्यक्रम स्थल का चयन करने के लिए भ्रमण किए। अंत में फेंकू बाबा के स्थान से उत्तर दिशा में कार्यक्रम स्थल आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसी दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौरंगा का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने वहां डॉक्टर के कभी नहीं आने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि यहां जल्द ही दूसरे डॉक्टर की तैनाती होगी और यहां की चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली, उपजिलाधिकारी राधे श्याम पाठक, क्षेत्राधिकारी उमेश यादव, थानाध्यक्ष गगनराज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें