फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की तर्ज पर यूपी में भी बंद हो विधायक निधि और शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर । बिहार सरकार की भांति यूपी सरकार को भी विधायक निधि एवम शराब को बंद करने पर विचार करना चाहिए। उक्त बातें अखार निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने मीडिया सेंटर अखार पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि सेवा का व्रत लेकर चुनाव जीत रहे जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक निधि के चक्कर में दिन-रात ठेकेदारों से घिरे रह रहे हैं। ऐसे में वह जनता के बीच नहीं जाते हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उत्तर प्रदेश में विधायक निधि तथा शराबबंदी की मांग की। कहा कि अगर समय रहते इस पर अंकुश लगाने की बात नहीं सोची गई तो प्रदेश की आय बढ़ाने के चक्कर में लाखों-करोड़ों परिवार बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें