अखिल भारतीय संविदा कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल स्वरूप अस्थाना को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मनरेगा योजना अंतर्गत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक व आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक की लंबित मानेदय अविलंब देने की मांग की। अन्यथा आरपाकी लड़ाई लडने के लिए महासंघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम रोजगार सेवकों को गाजीपुर जनपद की भांति दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाय तथा 22 माह से लंबित मानदेय अविलंब भुगतान किया जाय। वहीं लोक शिक्षा प्रेरकों का 35 माह से लंबित मानदेय का भुगतान किया जाय। बब्बन चौधरी, विजय प्रसाद, राजकुमार पांडेय, आश नारायण सिंह, प्रभाकर सिंह, संतोष कुमार, दिलीप कुमार, राकेश सिंह, मिथिलेश कुमार, अखिलानंद सिंह आदि मौजूद रहे।