फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों और विधायकों के वेतन बढ़ोतरी के लिए भी बने आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर(बलिया)। सांसदों के वेतन बढ़ोत्तरी के बाद अभी लोगों का रोष शांत भी नहीं हुआ था कि हाल ही में केंद्र सरकार ने उनके फर्नीचर क्रय करने के मद में में धन राशि की वृद्धि कर दी है। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है । क्षेत्र के दुबहर निवासी अंजनी सिंह ने कहा कि मामूली मानदेय पर लाखों-करोड़ों संविदा के कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। लेकिन केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार को इनके भविष्य तथा इनके बाल बच्चों के भरण-पोषण की कोई चिंता नहीं हो रही है। जबकि सांसद और विधायकों का वेतन कई बार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने इनके वेतन एवम अन्य सुविधाओं के लिए आयोग बनाने की मांग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें