फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। राजाराम शिक्षण संस्थान बैसहां का वार्षिकोत्सव का आयोजन रविवार की शाम मनाया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी व वीरेंद्र बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इस मौके पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक वक्त के साथ बदलते रिस्ते तथा स्वच्छता अभियान अत्यंत सराहनीय रहा जिससे सभी लोग अत्यंत प्रभावित रहे।
विज्ञापन

इसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य बेटी पुकारे पापा, आई लव माई इंडिया ,मां तुझे सलाम, आदि अत्यंत सराहनीय रहे। नर्सरी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम छोटी सी नन्ही सी परी ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजेंद्र सिंह ने अपने गजल से सबको प्रभावित किया। विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर यादव, संरक्षक राजाराम यादव, रामचंद्र यादव, विजय शंकर यादव, सुरेंद्र यादव, प्रधानाचार्य विक्रमा यादव ने आगंतुकों का स्वागत किया। संचालन विद्यालय के छात्र अंकित उपाध्याय व अर्चना उपाध्याय ने तथा अध्यक्षता हरिहर मिश्र ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन श्याम बहादुर सिंह, डॉ. नंद लाल, प्रेमचंद्र यादव, सियाराम सिंह, वशिष्ठ नरायण सिंह, लल्लन सिंह, किशन जी, उदय सिंह, संजय दूबे, मनोज यादव, पप्पू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें