फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पार्क व चौक-स्टेशनरोड से अतिक्रमण हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जन अधिकार मंच के सदस्यों ने सोमवार को अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर के शहीद चौक पार्क तथा चौक-स्टेशन रोड पर वर्तमान में किए जा रहे अतिक्रमण को अविलंब हटाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नगर का शहीद चौक पार्क तथा उसके आसपास का स्थान व्यवसायिक क्षेत्र है। जहां गर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग दैनिक गतिविधियों से जुड़े रहते है। पूर्व में शहीद चौक पार्क तथा चौक-स्टेशन रोड को ठेला व पटरी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसे तत्कालीन एसपी द्वारा इसे अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया था। वहीं ठेला व पटरी दुकानदारों को अन्य खाली मार्गों पर व्यवस्था की गई थी। लेकिन वर्तमान में जिला प्रशासन व पुलिस महकमा की उदासीनता के कारण यह क्षेत्र अतिक्रमण का शिकार हो गया है। कारण कि इस क्षेत्र में ठेला व पटरी दुकानदारों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। जिससे स्थिति पुन: पुराने रूप में बदलती नजर आ रही है। मांग किया कि ठेला व पटरी दुकानदारों को पिछली कानून व्यवस्था के तहत व्यवस्थित कराते हुए डिवाइडर लगवाने का काम करें। ताकि आमजन को जाम के झाम से निजात मिल सके और नगर की हृदय स्थली को साफ-सुथरा रखा जा सके। इस मौके पर राजीव पांडेय, श्रीपति शुक्ला, बादल सिंह, नवीन सिंह, हीरा, जितेंद्र तिवारी, अश्वनी सिंह, नवीन सिंह, सर्वदमन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें