फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति के क्षेत्र में आ रही गिरावट चिंता का विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। समाजवादी विचारक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की आठवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव शुभनथई में मनाई गई। इस मौके पर जनेश्वर मिश्र के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में आ रही गिरावट चिंता का विषय है, आज जिस प्रकार बड़े-बड़े पदों पर पहुंचने के बाद लोग अपनी उन्नति के लिए पद की गरिमा को गिरा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में छोटे लोहिया के विचार प्रेरणा के स्रोत बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए समर्पित था, उन्होंने कभी भी राजनीति के सिद्धांतों व मूल्यों से समझौता नहीं किया। कार्यक्रम में विधायक बैरिया सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पंडित जी राजनीतिक संत थे, उन्होंने देश के बड़े-बड़े पदो पर पहुंचने के बाद भी राजनीति की श्रेष्ठता को कायम रखा, आज राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा कि सच यह है कि आज की राजनीति जिस मोड़ पर पहुंच गई है, उसमें यह आवश्यक है कि उनके विचारों का बड़े पैमानों पर प्रचार-प्रसार किया जाय। सपा पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि पंडित जी सादगी व समानता के प्रतिमूर्ति थे। वे जीवन भर समानता की लड़ाई लड़ते रहे। साहित्यकार जनार्दन राय ने कहा कि छोटे लोहिया के विचार यूं तो हर वर्ग के लोगों के लिए लाभप्रद है , लेकिन राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए इसलिए भी सबसे अधिक आवश्यक है। कार्यक्रम में डाक्टर विश्राम यादव, चंद्रशेखर उपाध्याय, विनायक मौर्य, हरिशंकर मिश्र, अवधविहारी ओझा, अरविन्द सिंह सेंगर, सीबी मिश्र, विनय कुमार अंचल, विनायक मौर्य आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैकुण्ठ मिश्र व संचालन लालू यादव ने किया। कार्यक्रम में छोटे लोहिया के अनुज ताड़केश्वर मिश्र ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें