फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेताओं को मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। मन:स्थली एजुकेशन सेंटर में सप्ताहव्यापी वार्षिक खेलकूद का समापन शनिवार की शाम विजेताओं को मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र के वितरण के साथ संपन्न हुआ। खेलकूद में 4 सदनों टैगोर, सुभाष, पटेल तथा कलाम हाउस ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

समापन समारोह का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी एसडी यादव ने दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। विभिन्न खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सुभाष हाउस को विजेता घोषित किया गया वहीं पटेल हाउस उपविजेता रहा। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों के बीच खेल भावना होनी चाहिए। इस दौरान विद्यालय के स्कूल कैप्टन जयेश, विशाल, सपना पांडेय, अल्का सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि के साथ प्रबंधक डाक्टर अरुण प्रकाश तिवारी ने विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मिथिलेश श्रीवास्तव संयुक्त सचिव पंकज सिंह एथलेटिक्स कोच गोविंद जी गुप्ता, शशिकांत सिंह, घनश्याम प्रसाद, जे एन सिंह स्मिता परीजा, त्रिलोचन परीजा, गीता सिंह, कल्पना श्रीवास्तव, दीक्षा शुक्ला, सुरेश पांडे, यूएस मिश्रा आदि मौजूद रहे प्रधानाचार्य डॉ राजीव पांडे एवम् संरक्षक श्री सत्य प्रकाश तिवारी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें