रसड़ा। स्थानीय गांधी पार्क स्थित गाँधीजी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दिया। राहुल गांधी द्वारा नयी राजनीतिक पारी का आगाज करने पर कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर ख़ुशी का इजहार किया। आशा जताई कि युवा राहुल गांधी की पार्टी की कमान मिलने से युवा वर्ग का रुझान पार्टी की तरफ बढ़ेगा। इस मौके पर शिवजी तिवारी,मनजीत सिंह, विशाल चौरसिया, सूर्यकान्त यादव, प्रदीप तिवारी, राजयोगी, मनोज सिंह, आशुतोष पाण्डेय, रविंद्र तिवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।