फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रशिक्षित हाथों में रहती है यात्रियों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। इलाके में डग्गामार वाहन बेधड़क होकर फर्राटा भर रहे हैं। इनके अप्रशिक्षित चालकों के हाथों में यात्रियों की जान है। वहीं विभागीय उदासीनता यात्रियों के जानों पर भारी पड़ रही है। इन डग्गामार वाहनों से लगातार हादसे हो रहे।
विज्ञापन

करीब पांच लाख आबादी वाले इस क्षेत्र से सुरेमनपुर, लालगंज , दोकटी बिहार के साथ ही जिला मुख्यालय के लिए रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर टेंपो , कमांडर जीप, मैजिक वालों के साथ ही बाइक की भरमार है। वहीं माल वाहक वाहनों की संख्या भी पहले से अधिक हो चुकी है। इनमें से अधिकांश वाहन जर्जर एवं डग्गमार श्रेणी में आते हैं । लेकिन यातायात विभाग की ओर से इनकी धर पकड़ तक नहीं की जा रही। मामला यही तक होता तो गनीमत था। तमाम वाहनों के चालक कम उम्र के हैं । जानकारी के बाद भी परिवहन विभाग द्वारा चालकों के लाइसेंस की कभी जांच भी नहीं की जाती । नौ सिखिए चालक फर्राटे से वाहनों को दौड़ाते हैं, लोगों की मानें तो अधिकांश चालक बिना लाइसेंस व नशे में धुत होकर फर्राटे से वाहन चलाते है । पिछले करीब छह माह में सड़क दुर्घटनाओं पर गौर करें तो क्षेत्र के करीब छह लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। क्षेत्रवासियों की मानें तो संबंधित विभाग को महीना बंधा होता है । जिसमें इन पर नजर नहीं डाली जाती । वहीं इसके विपरीत थानों के सामने आए दिन वाहनों की जांच की जाती है और बकायदे चालान भी किया जाता है। क्षेत्र के मनोज कुमार ओझा, प्रवीण सिंह, सोनू कुँवर, मैनेजर सिंह धर्मेंद्र सिंह ,टुनटुन जी आदि ने शासन प्रशासन का ध्यान बढ़ती दुर्घटनाओं की तरफ आकृष्ट कराया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें