फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर-ताल परीक्षा में 10 कलाकारों ने अगले चरण में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आगामी सुरहा महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले नवोदित एवं दिव्यांग गायक कलाकारों का प्रथम चरण की सुर-ताल परीक्षा रविवार को परिखरा स्थित परमेश्वर मंगल भवन के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें 45 गायक एवं गायिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 10 कलाकारों को आगामी परीक्षा में सम्मिलत होने के लिए निर्णायक मंडल द्वारा चयनित किया गया। जबकि शेष कलाकारों को आगामी दूसरे चरण के सुर-ताल परीक्षा में मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


राजा सूरथ सुरहा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में बांसडीहरोड में होने वाले सुरहा महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए नवोदित कलाकारों का चयन सुर-ताल परीक्षा के माध्यम से किया गया। जिसमें जनपद के अलावा गैर जनपद तथा बिहार प्रांत के दर्जनाें कलाकारों ने प्रतिभाग किया। सुर-ताल परीक्षा में कलाकारों ने एक बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल को अपने ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। सुर-ताल परीक्षा के निर्णायक मंडल वरिष्ठ साहित्यकार डा. राजेंद्र भारती, लोक गायक कन्हैया हरिपुरी व लोक गायिका सुनीता पाठक ने 10 कलाकारों को ए-श्रेणी में चयनित किया। जबकि अन्य कलाकारों को बी श्रेणी में शामिल करते हुए आगामी सुर-ताल परीक्षा में गाने का मौका दिया है। समिति के संयोजक श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया कि आगामी सुर-ताल परीक्षा में बी श्रेणी के 10 कलाकारों को निर्णायक मंडल द्वारा चयनित किया जाएगा। इसके बाद तीसरे व फाइनल चरण की सुर-ताल परीक्षा में ए-श्रेणी व बी-श्रेणी के चयनित कलाकारों में आपस में टक्कर होगी। इसमें से निर्णायक मंडल द्वारा चयनित कलाकार को सुरहा महोत्सव में जलवा बिखेरने का मौका दिया जाएगा। इस मौके पर सुप्रसिद्ध लोक गायक बंटी वर्मा, निलय उपाध्याय, अशोक तिवारी, जितेंद्र वर्मा, पारस नादान, हरि नारायण सिंह हलचल, प्रेमशंकर तिवारी, श्रवण कुमार गिरी, बागेश शुक्ला, संजय यादव, छोटू, तेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें