फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को गंगापुर में स्व. सरयू बाबा के अखारे पर कुश्ती दंगल का प्रतियोगिता हुआ। जिसमें दर्जनों पहलवानों ने भाग लिया। जिसका उद्घाटन सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने फीता काटकर व पहलवानों के हाथ मिला कर शुरूआत कराई।
विज्ञापन

दंगल प्रतियोगिता में भारी वजन में बिहारी पहलवान निवासी महाराज ने सरोज पहलवान बांसडीह को कुश्ती में धूल चटाया। बिहारी को काफी पुरस्कार मिला। वहीं छोटेलाल ने शनि को, अभिषेक तिवारी ने दीपक को, छोटे लाल यादव ने आकाश को, सनी ने राजेश को, उमेश ने सौरभ को, सर्वजीत ने राजेश को, आकाश तिवारी ने विक्की को पटखनी दी। इस दौरान रेफरी की भूमिका अशोक पहलवान व सेवा निवृत्त अध्यापक शिवविभूती सिंह रहे। उद्घोषक पारसनाथ तिवारी व टाइमकिपर वीरेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें