बलिया। सोहांव ब्लॉक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल अंत्योदय मेला शुक्त्रस्वार को दूसरे दिन भी पूरी तरह फ्लॉप रहा। मेले में ना तो कोई अधिकारी कर्मचारी दिखे और ना ही कोई किसान ही क्षेत्र के पहुंचे। बताया जाता है कि तीन दिवसीय मेला का आयोजन गुरुवार को किया गया लेकिन ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र के किसी भी किसान तक इसकी सूचना नहीं पहुंची थी। आलम यह रहा कि पहले दिन भी दो चार लोग किसी तरह सूचना मिलने पर पहुंचे जरूर लेकिन मेले में ब्लॉक का कोई कर्मचारी या अधिकारी तक नहीं था। यहां तक कि मेले में किसी अन्य विभाग का भी कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा। दूसरे दिन भी स्थिति यही रही। टेंट, कुर्सियों के पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी लेकिन कोई किसान नहीं पहुंचा।
शुक्त्रस्वार को ही ब्लॉक क्षेत्र के मेडवरा गांव में डीएम की चौपाल को लेकर ब्लॉक के सभी अधिकारी व कर्मचारी वहीं जमे रहे। लिहाजा दूसरे दिन भी मेला पूरी तरह फ्लॉप रहा। इस बाबत प्रभारी वीडियो केएन उपाध्याय ने बताया कि मेला के बाबत सूचना प्रसारित कराई गई थी। आज चौपाल होने के कारण वह समय नहीं दे सके। चौपाल समाप्ति के बाद इस बाबत डीएम सुरेंद्र विक्त्रस्म ने बताया कि इस मामले को जरूर देखेंगे।