फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं वीरसपूत चंद्रशेखर आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हिन्दू युवा वाहिनी की मासिक बैठक रविवार को नगर के द्वारिकापुरी में आयोजित की गई। शुरुआत भारत माता तथा चंद्रशेखर आजाद के तैल चित्र पर मार्ल्यापण से हुआ। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू ने कहा कि देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। शैलेन्द्र सिंह शैलू ने कहा कि हियुवा पूरे जनपद में अन्याय के खिलाफ संघर्षरत है। इसके बाद जिला प्रभारी पंकज सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण किया और नया चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इस मौके पर वेद प्रकाश, अभिनंदन सिंह, पवन मिश्रा, अमित तिवारी, मोतीलाल राजभर, सत्या सिंह, कन्हैयासोनी, दीपक कुमार मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन तथा संचालन सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें