फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 9 करोड़ का काम कमजोर पड़ा, अब बांस-बल्ली से कटान रोकने का प्रयास

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के भोजपुरवा में बंबू क्रेट वि​धि कटान रोकने का किया गया प्रयास।संवाद
विज्ञापन
बांसडीह। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से सुल्तानपुर, भोजपुरवा, महाराजपुर, चांदपुर सहित 6 गांवों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। 9 करोड़ से कराए गए काम सरयू के वेग के आगे कमजोर पड़ रहे। पांच मजदूरों को बांस-बल्ली व बोरी में मिट्टी भराई कर कटान रोकने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों का आरोप है कि हमेशा की तरह बाढ़ विभाग समय रहते बचाव का कार्य नहीं करता, जब नदी का पानी का वेग बढ़ने लगता है तब विभाग व प्रशासन सतर्क होता है। सुल्तानपुर, खादीपुर, ताहिरपुर, महाराजपुर, भोजपुरवा, चांदपुर आदि गांवों के किसानों के खेतों का लगभग तीन हिस्सा बाढ़ में कटकर बह गया है। महाराजपुर गांव के सामने बाढ़ विभाग की तरफ से आधा अधूरा 9 करोड़ से कराया गया काम 17 कटर (ठोकर) धीरे-धीरे नदी के विलीन हो रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व विधायक केतकी सिंह के साथ आए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने विभाग के एक्सईएन को कटान स्थल पर कार्य करने का निर्देश दिया था लेकिन आज तक काम नहीं हुआ। गांव में 20 सोलर लाइटें लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं लेकिन अभी पांच सोलर लाइटें ही लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार आशीष सिंह ने कटान पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें