फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 85 हजार ने किया बाबा बालेश्वर नाथ का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सावन महीने के दूसरे सोमवार पर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर सहित शहर और जिले के ग्रामीण अंचलों में स्थित शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि करीब 85 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ का दर्शन व पूजन किया। वहीं, बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि करीब 1.10 करोड़ का फल, फूल, दुग्ध व पूजन सामग्री का कारोबार जिले भर में हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को भोर से ही भक्तों का शिवालयों में तांता लगा रहा। इसके चलते बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया और दुग्ध, घी, हल्दी, अक्षत, चंदन, बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पण कर महादेव की आरती उतारी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रही। उधर, नगर के कैलाश धाम रोड स्थित प्रसिद्ध कैलाश धाम ठाकुर जी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
वहीं, मनियर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं देवालयों में पूजा करने वालों की सुबह से भीड़ लगी रही। जगह-जगह मंदिरों पर लोगों ने पूजा अर्चना की। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि/ भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह पप्पू के द्वारा परशुराम स्थान पर सहयोगियों के साथ भंडारा का आयोजन कराया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गंगापुर शिव मंदिर, बुढ़वा शिव मंदिर, बांड़ी दास के मठिया शिव मंदिर, धसका, बिशुनपुरा, मानिकपुर, नवका ब्रह्म, सतकु ब्रह्म, नाथ बाबा आदि देवालयों के मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

बेल्थरारोड
संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालु नर-नारियों ने भोले बाबा को बिल्व पत्र, पुष्प, भांग, धतूरा आदि विविध सामग्रियों से सविधि पूजन-अर्चन किया। इस दौरान जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की होड़ रही। नगर के मानस मंदिर, शिव चौक, बीचला पोखरा स्थित शिव मंदिर, गुलौरा मठिया शिवमंदिर, तुर्तीपार, बेल्थराबाजार, हल्दीरामपुर, पिपरौली आदि स्थानों पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
रसड़ा
संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न देवाधिदेव महादेव के मंदिरों पर पूजा अर्चन एवं बाबा को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा। ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल लखनेश्वरडीह किला स्थित बाबा लखनेश्वर महादेव मंदिर पर अर्धरात्रि से ही श्रद्धालु महिला, पुरुष, युवतियों व युवाओं का रेला उमड़ा रहा। इसके बाद श्रीहरि विष्णु भगवान का भी दर्शन पूजन किया।
बांसडीहरोड
संवाददाता के अनुसार,बाबा बालखंडी नाथ मंदिर दिउली व छितेश्वर नाथ मंदिर छितौनी स्थित शिव मंदिर में शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध और फूल चढ़ाए और उनकी आराधना की।
दयाछपरा
संवाददाता के अनुसार, दयाछपरा-मधुबनी मार्ग स्थित जालंधर बाबा शिव मंदिर में 3:00 बजे सुबह से ही श्रद्धालु नर नारी अपने हाथों में भांग, धतूरा ,बेलपत्र, गंगाजल, लेकर आराध्य भगवान भोलेनाथ की जलाभिषेक किया। इसके अलावा चिंतामणि राय के टोला स्थित केसरी दास बाबा की कुटी पर चुकी अगल-बगल बाढ़ का पानी पहुंच जाने से श्रद्धालुओं को मंदिर तक जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
घोघा संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के दहताल के किनारे सैदपुरा गांव में स्थित आस्था की प्रमुख केंद्र सैदनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालु ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।हल्दी
संवाददाता के अनुसार, श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरास स्थित शिव मंदिर में शिव भक्तों ने भगवान शिव, मां पार्वती, पुत्र गणेश व कार्तिकेय की पूजा अर्चना की और शिव-परिवार का आशीर्वाद लिया। मंदिर में जलाभिषेक के अलावा रुद्राभिषेक भी किया गया।
नगरा संवाददाता के अनुसार,बाजार के शिव मंदिर पर तड़के सुबह से श्रद्धालुओं की भींड़ भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए उमड़ गई। चिलकहर: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक का कार्यक्रम श्रीराम जानकी मंदिर छोड़हर में हुआ। पंडित आशीष पाराशर के नेतृत्व में पांच पंडितों के द्वारा पूजन एवं रुद्राभिषेक कराया गया।
000
देवघर रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
नगरा। क्षेत्र से कांवड़ियों का जत्था सोमवार को वाहनों से बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। शिव मंदिर पर मत्था टेककर देवघर के लिए रवाना हुए। पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश ने सभी को जलपान कराया। वहीं, डॉ. डीएन प्रसाद ने शिव भक्तों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया। रतसर संवाददाता के अनुसार, देवघर स्थित बाबा बैजनाथ के जलाभिषेक के लिए नवयुवक कांवरिया संघ के नेतृत्व में कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। इसके पूर्व कांवड़ियों ने कस्बा स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। पंडित लोकेश्वर महाराज ने विधिवत पूजन कराकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें