फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खुशियों के मंडप में एक हुए 82 जोड़े

विज्ञापन
बेल्थरारोड क्षेत्र के एक निजी मैरेज हाल में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उप​स्थित वर-वधु
विज्ञापन
बलिया। बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र स्थित सनशाइन मैरिज हॉल में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 82 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें विकासखंड सीयर के 38 और नगरा के 44 जोड़े शामिल रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र और आम के पौधे भी वितरित किए गए।
समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने भगवान गणेश के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ किया। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने मेहनत एवं जिम्मेदारी के साथ आयोजन को सफल बनाया है।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों से अपील की कि पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और जरूरतमंद परिवारों तक भी इनकी जानकारी पहुंचाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी जरूरतमंदों को लाभान्वित करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें