फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दस केंद्रों पर हुई डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 816 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से मंगलवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा जिले के दस केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में तृतीय, चतुर्थ और पंचम प्रश्नपत्र की परीक्षाएं हुईं। तीनों प्रश्नपत्रों में कुल 816 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के बीच परीक्षाएं कराई गईं।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार तृतीय प्रश्नपत्र में 297 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। चतुर्थ प्रश्नपत्र में 267 और पंचम प्रश्नपत्र में 252 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस तरह तीनों प्रश्नपत्रों में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या जोड़ने पर कुल आंकड़ा 816 पहुंच गया। सत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 सत्र के परीक्षार्थियों में अनुपस्थिति सबसे अधिक दर्ज की गई। इसके बाद 2024 सत्र के परीक्षार्थियों में भी गैरहाजिरी का आंकड़ा उल्लेखनीय रहा। वहीं 2021 और 2022 सत्र के परीक्षार्थियों की अधिकांश केंद्रों पर उपस्थिति लगभग पूरी रही और अनुपस्थिति शून्य के आसपास रही। परीक्षा में नियमित परीक्षार्थियों के साथ पूर्व सत्रों के अनुत्तीर्ण बैकलॉग परीक्षार्थी भी शामिल हुए। इनमें भी कई परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें