फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। लोकतंत्र में हम सबकी हिस्सेदारी, मतदान सबकी जिम्मेदारी का अहसास दिलाने के लिए प्राथमिक विद्यालय के बच्चों समेत प्रधान, सचिव, अध्यापक, सफाईकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा प्रेरक और शिक्षामित्र ने रैली निकाल कर मत प्रतिशत बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पिण्डहरा बांसडीह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश तिवारी छोटे के नेतृत्व में मतदाता रैली निकाली गई। जिसमें बीडीओ आर एन त्रिपाठी, ग्राम पंचायत सचिव अजय पांडेय, पूनम वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, लक्ष्मी यादव, मीरा यादव, मुन्ना गोंड़ आदि रहे। उधर, प्राथमिक विद्यालय टैंयाटोला (खरौनी) में मतदाता जागरूकता रैली बृहस्पतिवार को निकाली गई। जिसमें ग्रामप्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह राजू, प्रधानाध्यापक शर्मा नाथ यादव, दिनेश कुमार पांडेय, संतोष कुमार, उमरावती देवी, मनोज कुमार सिंह, आंगनबाड़ी से प्रेमा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें