फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली भारी मात्रा में फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकसभा चुनाव संपन्न कराया जाएगा। चुनाव के मद्देनजर पैरामिलिट्री के अलावा पीएसी, प्लाटून, एसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में लोकसभा चुनाव अंतिम सातवें चरण में है। चुनाव व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में भारी मात्रा में फोर्स की मांग की है। इसमें पैरामिलिट्री 17 कंपनी, पीएसी सात कंपनी, प्लाटून चार कंपनी, एसआई 342, हेड कांस्टेबल 712, कांस्टेबल 3542 तथा 5910 होमगार्ड की मांग की गई है। इतनी फोर्स मुहैया कराने की सहमति भी मिल गई है। इसके अलावा जनपदीय अधिकारी, पुलिसकर्मी व होमगार्ड तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है। चुनाव में पर्याप्त फोर्स की तैनाती की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक बूथ के साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पर विशेष निगहबानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें