बैरिया। संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत तहसील सभागार में सोमवार को समस्त बीएलओ व सुपरवाइजर की बैठक हुई। इसमें तहसीलदार रामनारायन वर्मा ने जरूरी दिशा निर्देश दिए।
तहसीलदार ने बताया कि किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से न छूटे, ताकि कोई भी व्यक्ति वोटिंग के समय यह न कहे की मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं है। वहीं समस्त बीएलओ को कहा गया कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के दबाव में कोई भी काम नहीं करेंगे। बीएलओ को यह भी निर्देश दिया कि चुनाव को देखते हुए किसी नेता या राजनीतिक पार्टी के दबाव में आकर अवैध नाम को सूची में न जोड़ें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। कहा कि बीएलओ अपने मतदाता सूची की जांच कर लें कि कोई भी मतदाता बिहार या अन्य जगह का तो नहीं है अगर अन्य जगह का है तो उनका नाम सूची से अपमार्जित कराएं। दिव्यांग मतदाता का प्रत्येक बूथ पर जांच कर उनका नाम टैगिंग करना है। बूथ पर बीएलओ, आरओ, एआरओ के अलावा डीएम का नाम व मोबाइल नंबर लिखा होना चाहिए अगर न लिखा गया हो तो लिखवाना सुनिश्चित करें। कहा कि जेंडर व इपिक रेशियो में अगर कोई त्रुटि हो तो उसे सुधार कर लें। बैठक में रजिट्रारर कानूनगो आदि रहे।