फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पर कार्रवाई के बाद हुई आतिशब

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। भारतीय वायु सेना द्वारा पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायु सेना द्वारा एलओसी पार कर जैश के आतंकी ठिकानों पर मंगलवार की अल-सुबह की गई कार्रवाई की खबर मिलते ही हर भारतवासी के चेहरे पर मुस्कान छा गई। लोगों ने जगह-जगह पर मिलकर जश्न मनाया व पटाखे फोड़ अपनी खुशी का इजहार किया। बस स्टैंड चौराहा सिकंदरपुर में युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद व भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पटाखा फोड़ा। इस अवसर पर अजय कुमार तिवारी, अविनाश कुमार राय, राहुल राय, रामु श्रीवास्तव, लोकेश कुमार, ब्रजेश पांडेय, मोहम्मद असलम, राकेश कुमार, सैफुद्दीन, राजीव कुमार सिंह, परमहंस वर्मा, आशुतोष, बबलू राय प्रधान, अजय राय, रमेश जायसवाल व विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें