बैरिया। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमला की खबर के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को जगह-जगह लोगों ने आतिशबाजी की और भारत माता के जय के नारे लगाए। विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बैरिया त्रिमुहानी पर जमकर आतिशबाजी की और लोगों को भारत की इस कार्रवाई पर बधाई दी।
उधर, सांसद भरत सिंह ने कहा कि पूरा विश्व मान गया कि भारत के प्रधानमंत्री के पास वाकई 56 इंच का सीना है। कहा कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने खुलेआम एलान कर दिया था कि आतंकवाद व आतंकिस्तान से बदला हर कीमत पर लिया जाएगा और इसके लिए सेना को छूट दे दी गई है। कहा कि अभी तो यह टेलर है। भारतीय सेना और सख्त कार्रवाई करेगी। इस मौके पर तारकेश्वर गोंड, विजय दुबे, चंपू सिंह, हैप्पी सिंह, गोलू सिंह, अमर यादव, निखिल उपाध्याय, अमित सिंह, पवन सिंह, मणिभूषण सिंह आदि रहे। रानीगंज बाजार में उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में भारत द्वारा किए गए हमले पर खुशी जताते हुए एक दूसरे को बधाई दी गई और भारत माता की जय के नारे लगाए। इसी तरह का आयोजन रामगढ, लालगंज, दोकटी व सुरेमनपुर में भी भाजपाइयों द्वारा किया गया।