फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन से डर गए है योगी और मोदी: हरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रयागराज विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में जाने से रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बांसडीह सप्तर्षि चौराहे पर विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। विस अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि यह भाजपा की सरकार जनविरोधी है इसको जनता से लेना देना नहीं है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकना यह गलत मानसिकता का परिचय देता है। भाजपा की सरकार हड़बड़ाहट में ऐसा कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पुतला फूंकने वालों में रविंद्र सिंह, छितेश्वर सिंह, उपेंद्र सिंह, बिहारी पांडेय, अशोक यादव, अवधेश यादव, उमेश मिश्रा, यदुनाथ सिंह, विनय गोंड़,लल्लन यादव बैशाखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें