बलिया। जिला जज प्रमोद कुमार पंचम के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय देवकली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लैंगिक न्याय, घरेलू हिंसा और किशोर न्याय से संबंधित शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। प्राधिकरण की साचिव पूनम कर्णवाल ने बताया कि मध्यस्थता केंद्र में प्रत्येक गुरुवार औऱ्र शुक्रवार को जज बैठते है और विवादों का निस्तारण करते है। विभिन्न न्यायालयों में पारिवारिक विवादों के हजारों मामले लंबित हैं। ऐसे मामलों में दोनों पक्षों को समझौता कर लेने की अपील की। कहा कि तहसील, थाना स्तर या किसी विभाग में समस्याओं का समाधान भी प्राधिकरण करता है। इसके लिए आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष या सचिव के नाम से प्रार्थना पत्र दें, इसके लिए कोई फीस नहीं है। इस मौके पर तहसीलदार गुलाब चंद्र मौजूद रहे।
उधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने नारी निकेतन निधरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव ने उपस्थित छात्राओं की संख्या उपस्थिति रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया।