बलिया। युवा चेतना के तत्वावधान में स्वामी वेदांती जी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन नगर के एक होटल में मंगलवार को किया गया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, बलिया फ़ैमिली कोर्ट के प्रधान जज आलोक पराशर एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने स्वामी वेदांती जी माहराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी वेदांती जी महाराज सनातन धर्म के सूर्य थे, आजीवन उन्होंने देश के उत्थान हेतु कार्य किया। स्वामी वेदांती जी धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी के शिष्य थे। उन्होंने धर्मसम्राट के साथ रामराज्य परिषद का गठन कर धर्म शासित राजनीतिक व्यवस्था की पैरोकारी की थी। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने भावुक होते हुए कहा कि स्वामी वेदांती जी मेरे लिए पिता से भी ज्यादा महत्वपूर्ण थे। बलिया फ़ैमिली कोर्ट के प्रधान जज आलोक पराशर ने कहा कि स्वामी वेदांती जी उच्च कोटि के महापुरुष थे।
जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी वेदांती जी माहराज ने जीवन पर्यंत समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त करने हेतु कार्य किया। उन्होंने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलकर ही सफलता मिल सकता है। ई. अजय मिश्रा ने कहा कि जब तक साधु-संत आगे नहीं आएँगे तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। औसाफ उफ़ॱर चाँद ने कहा की स्वामी वेदान्ती जी माहराज धर्मनिरपेक्ष थे उन्होंने भारत के गंगा-यमुना तहजीब को मूर्त रूप देने का हरसंभव प्रयास किया। कार्यक्रम को हरिनारायण राय, जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय, कृष्णमोहन श्रीवास्तव उफ़ॱर मोहन श्रीवास्तव, मुन्ना राय, अजीत मश्रिा, अभिराम त्रिपाठी, अनिल तिवारी, मुकेश श्रीवास्तव, सुधीर मिश्रा, रवींद्र तिवारी, रीता वर्मा, कृष्णा मिश्रा, आभा तिवारी, अमित सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। राजू बारी उफ़ॱर विधायक, चंद्रप्रकाश सिंह कफ़्र्यू, सुनील पांडेय एवं नरोत्तम बाग़ी ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।