बलिया। नगर के अग्रवाल धर्मशाला में वैश्य समाज के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष रवींद्र गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई। इस मौके पर समाज के लोगों की बेहतरी पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय केशरी को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशरी ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्य समाज के लोग हर क्षेत्र में पिछड़े हुए हैं। जबकि हमारे समाज के लोग अधिक हैं। इस समाज के लोगों में राजनीतिक चेतना जरूरी है। समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। इस मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, अरुण कुमार, विशाल, उमेश कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।