फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से ग्राम प्रधान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। शनिवार की देरशाम रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर रेवती बस स्टैंड के निकट ट्रक की चपेट में आने से त्रिकालपुर के ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल प्रधान को सीएचसी रेवती पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार चल रहा है। शनिवार की देरशाम त्रिकालपुर गांव के प्रधान अपने गांव की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बाइक से कोलनाला जा रहे थे। इसी बीच शेमुषी विद्यापीठ के पहले वे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें