फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दरबार में हवन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के अंतिम दिन रविवार की देर रात तक देवी मंदिरों पर हवन-पूजन करने का क्रम जारी रहा। नगर सहित ग्रामीण अंचलों के मंदिरों पर पंडितों ने विधिवत हवन-पूजन किया। इस मौके पर निधरिया स्थित मां काली मंदिर पर महिलाओं ने कराह चढ़ाया। देवी गीत गाकर मैया को खुश किया। वहीं नलकूप कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्घालु नर-नारियों ने मां के मंदिर परिसर में विधिवत हवन-पूजन किया। मंदिर के पुजारी नरोत्तम दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कराकर आहुतियां दी। इस दौरान भक्तों ने मां का दर्शन और पूजन भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें