मनियर। विकासखंड मनियर के रिगवन में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 454 पशुओं का जांच कर उपचार हुआ। उद्घाटन आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी त्रिवेदी संयुक्त रुप से किया। चेयरमैन भीम गुप्ता ने कहा कि किसानों को बढ़ावा देने के लिए सरकार संकल्पित है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जीसी द्विवेदी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि 2022 तक किसानों का धन दोगुना करने के लिए पशुपालन मत्स्य पालन व अन्य तरीकों से आगे बढ़ाया जाए। इस मौके पर पशु मेला के नोडल अधिकारी डॉ. आईए सिद्दीकी ने खुरपका, मुंहपका रोगों के बारे में पशुपालकों को बताया तथा इससे बचाव के तरीकों की भी जानकारी दी। मेले में पहुंचे विशेषज्ञ टीम में डॉ. अजय सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. जेपी कुशवाहा, आलोक गरव, डा मनोज राव आदि ने पशुओं का उपचार एवं किसानों को आवश्यक जानकारी दी। इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉक्टर संजीत श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।