बलिया। राजस्व अमीन संघ के प्रांतीय आह्वान पर चल रहे आंदोलन के तीसरे दिन राजस्व अमीनों ने अपने चट्टानी एकता का प्रदर्शन करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। सभी तहसीलों पर संग्रह अमीनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष लालबाबू यादव ने कहा कि 11 सूत्री मांगों का यथाशीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो हमारा आंदोलन और भी ज्यादा उग्र रूप धारण करेगा। कहा कि ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 28 सौ किया जाए। राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आजमगढ़ मंडल के चेयरमैन धीरज राय ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व संग्रह अमीन संघ की 11 सूत्री मांगों को यथाशीघ्र स्वीकार नहीं किया जाता है तो परिषद के लाखों कर्मचारी उनके समर्थन में उतरने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर सुरेश राम, प्रमोद पांडेय, राजेश चौहान, सुनील मिश्र, अशोक कुमार, संजय चौरसिया, राधेश्याम यादव, अभिषेक सिंह, मनोज सिंह, संजय यादव आदि मौजूद रहे।