क्षेत्र के बांसडीहरोड बाजार में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक की गई। जिसमें रामपुर जनपद के बिलापुर के खंड शिक्षाधिकारी द्वारा प्राथमिक अध्यापक के साथ दुर्व्यवहार करने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में वक्ताओं ने खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया एवं उनके निंदनीय कार्य की भर्त्सना की। अध्यापकों ने उक्त अधिकारी के खिलाफ शासन-प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर समरजीत सिंह, अवध बिहारी पांडेय, मुकेश यादव, विजय सिंह, पंकज सिंह, नसीरुद्दीन, ब्रजेश, बरमेश्वर पांडेय, अनिल सिंह, अरूण तिवारी, जितेंद्र मिश्र, रफीउल्लाह, अशोक श्रीवास्तव, अजय उपाध्याय, विनय दूबे आदि लोग मौजूद रहे।