फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उपजिलाधिकारी बांसडीह के भ्रष्टाचार से आक्रोशित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन गुरुवार को जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि एसडीएम बांसडीह का स्थानांतरण तत्काल कराया जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शासन की मंशा के अनुरूप उपजिलाधिकारी कार्य नहीं कर रहे है। बल्कि जनहित के विरुद्घ कार्य कर रहे है। आरोप लगाया कि कोटेदारों से मिलकर गरीबों का राशन का बंदरबांट किया जा रहा है। साथ ही शासन द्वारा एंटी भूमाफिया का गठन किया गया, लेकिन उसका नुकसान क्षेत्र के गरीबों को झेलना पड़ रहा है। पैसे के बदौलत वास्तविक भूमाफियाओं पर कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने मांग किया है कि शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले ऐसे अधिकारी को तत्काल स्थानांतरित किया जाए। इस मौके पर पुनीत पाठक, मुश्ताक अहमद, माइकल भारद्वाज, राकेश सिंह, सुनील राजभर, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें