फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आरोग्य शिविर में सैकड़ों पशुओं का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। पशुपालन विभाग बलिया के तत्वावधान में क्षेत्र के जनाडी गांव में गुरुवार के दिन पंडित दीनदयाल आरोग्य पशु सेवा केंद्र का आयोजन किया गया । जिसमें करीब दो सौ से अधिक पशुओं की स्वास्थ्य की जांच कर उनको आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई । इस दौरान न्याय पंचायत अखार के विभिन्न गांव के उपस्थित पशुपालकों को खुरपका ,मुंहपका, बांझपन, पशुधन बीमा योजना तथा विभिन्न प्रकार के टीकाकरण के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत रुप से बताया गया । पशु आरोग्य शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चन्द प्रकाश पाठक ने कहां कि गाय के पेट में सवा मन सोना होता है । अगर सच्चे मन से गो की सेवा की जाए तो कोई व्यक्ति निर्धन नहीं हो सकता । उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए ऐसे शिविर के आयोजन के लिए पशुपालन विभाग को धन्यवाद दिया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी द्विवेदी ने कहा कि पशुपालन लोगों के सामाजिक स्तर उठाने का पहले भी मुख्य साधन था और आज भी है । लोगों को सही तरीके से अपने पशुओं की देखभाल समय पर करनी चाहिए। ताकि उनसे अधिक से अधिक लाभ लिया जा सके । इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ अखिलेश कुमार पांडे , जनाडी के प्रधान घनश्याम पांडे विमल पाठक बीटू मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ,डॉ आईए सिद्दीकी, संजय श्रीवास्तव, डॉ एमपी सिंह, डॉ अरुण तिवारी, अमित राज यादव, डॉ भरत सिंह, राकेश सुरेश चंद्र ,सीके सिंह, डॉ ओपी प्रजापति, नरेंद्र सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें