मनियर। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित वार्ड नम्बर तीन निवासी रवींद्र यादव के घर में रविवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि कस्बा के वार्ड नंबर तीन ब्लाक के पास निवासी रवींद्र यादव के परिजन रविवार की रात खाना खाने के बाद सो गए रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया गया।