बलिया। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने टीडी कालेज के सभागार में विधान सभा मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के युवकों व युवतियों के नाम जोड़ने के कार्य की शुरूआत की। एडीएम ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी सहभागिता जरूरी है। एक अच्छा प्रत्याशी चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि संक्षिप्त पुनरीक्षण 31 जनवरी तक चलेगा। नाम बढाने के कार्य के साथ ही अपमार्जन व संशोधन भी किया जायेगा। उन्होंने बीएलओ को गंभीरता के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करने को कहा। टीडी कालेज के प्रधानाचार्य डा. दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि कालेज के 18 से 21 वर्ष तक के मतदाताओं नाम सूची में शामिल कराने में सहयोग करेगें। इस अवसर पर साहब दूबे, प्रमोद चन्द्र तिवारी, तहसीलदार जितेन्द्र सिंह, मु. सुलतान आदि थे।