रेवती(बलिया)। 93 यूपीएनसीसी बटालियन बलिया की इकाई शाखा पीडी इंटर कालेज गायघाट के कैडेटों द्वारा बटालियन कमांडेंट कर्नल संदीप नैन के निर्देशन तथा मेजर धनंजय सिंह के नेतृत्व में बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कालेज प्रांगण से निकल कर ग्राम गायघाट के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पंचायत रेवती में सृष्टि का हैं। ये आधार - बेटी को समझो ना भार, बेटी नहीं किसी से कम - मिटा दो अपने सारे भ्रम, बेटा बेटी एक समान- दोनों मानवता की शान, जैसे नारे लगाते हुए रेवती दतहाँ तिराहे एवं बस स्टैंड पर पहुंची जहां कैडेटों ने बिटिया बहिना बिटिया बेटी, बिटिया हई महतारी। खूब पढाई जा बिटिया के बिटिया सब पर भारी हृदयद स्पर्शी गीत प्रस्तुत कर लोगों में प्रेरणादायी भाव का संचार किया। रैली में कैडेट राजेश, अभिषेक, विनय, शिवानी, शामिनी, नेहा, स्वाति, नूतन, श्रेया, याशिका,आदि 47कैडेटों ने भाग लिया।