फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठ की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हनुमानगंज ब्लाक क्षेत्र के तिखमपुर स्थित सतनाम मठ पर साधु-संतों की विगत दिनों एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें मठ पर पेयजल, पेवर ब्लाक, साधु-संतों के ठहरनेे लिए रैन बसेरा निर्माण कराने के लिए चर्चा की गई थी। इस दौरान महंथ संत देवरानारायण दास ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही इस समस्या का निदान हो सकता है। जिस पर गांव के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला से बात करने की सलाह दी थी। ग्रामीणों के बुलावे पर क्षेत्रीय विधायक आनंद स्वरूप ने रविवार को सतनाम मठ पहुंचे। इस दौरान मठ की विभिन्न समस्याओं को लेकर महंथ देवनारायण दास ने ज्ञापन सौंपा। विधायक ने समस्याओं को जल्द ही निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर गुड्डू पांडेय, शिवमुनी दास, अंजनी लाल चौबे, अरूण ओझा, अशोक कुमार, रमेश कुमार, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें