बेल्थरारोड। उप जिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जजौली ग्राम स्थित क्रय केंद्र पर दुर्व्यवस्था को देख एसडीएम ने नाराजगी जताई तथा सचिव को फटकार लगाते हुए प्रभावी कार्यवाही का निर्देश दिया। एसडीएम ने विपणन गोदाम स्थित हॉट शाखा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर उन्होंने किसानों से वार्ता की। विपणन निरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि पांच हजार मैट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसके सापेक्ष करीब पचास किसानों से 3324 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें 27 सौ कुन्तल धान राइस मिलों को भेजा जा चुका है । जजौली स्थित केंद्र पर एसडीएम ने किसानों से वार्ता की, तथा साफ सुथरा धान केंद्र पर विक्त्रस्य करने को कहा 7सचिव के अनुसार केंद्र पर 250 कुन्तल धान की खरीद की जा चुकी है। एसडीएम ने सेमरी ,क्त्रस्य विक्त्रस्य सहकारी समिति आदि केंद्रों का निरीक्षण कर धान क्रय का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से किसानों की सुविधा के अनुसार धान खरीद में तेजी लाने को कहा, ताकि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हो सके। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर हड़कंप की स्थिति रही।