सुखपुरा। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड संस्था बलिया के तत्वावधान में प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा आयोजित तृतीय सोपान जांच शिविर प्रशिक्षण का आयोजन शुक्रवार से मंगलवार तक पांच दिवसीय शिविर का आयोजन एएसएम कांवेंट स्कूल सुखपुरा में शुभारंभ किया गया। प्रादेशिक मुख्यालय से नियुक्त प्रशिक्षक अरूणेन्द़ सिंह व शिवानंद शाह तथा सहायक स्काउट अभिषेक सिंह द्वारा शिविर का कार्य पूर्ण रुप से प्रारंभ किया गया । विद्यालय के डायरेक्टर आनंद सिंह व प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से स्काउट गाइड का झंडा फहरा कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड सर्वप्रथम अनुशासन सिखाता है और विषम परिस्थितियों में कम संसाधनों में जीवन कैसे बेहतर तौर पर जिया जाए। इसका मुख्य रुप से जीने का कला सिखाता है। इस मौके पर एस.पी.एन. तिवारी ,नागेंद्र नाथ सिंह, निर्भय पान्डेय, तारकेश्वर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।